प्रेस क्लब समिति रजि० रुड़की के होली मिलन समारोह में बरसे प्यार के रंग, एक-दूसरे पर फूल बरसा दी बधाई

कलयुग दर्शन (24×7)
सोहन लाल (संवाददाता)
रुड़की। प्रेस क्लब रुड़की समिति (रजि०) के होली मिलन समारोह में प्यार के रंग बरसे। पत्रकारों, नेताओं और अधिकारियों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर एकता और भाईचारे की होली खेली। इस दौरान राधा-कृष्ण के रूप में कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। नन्हें कलाकारों की प्रस्तुति ने भी जमकर तालियां बटोरी। देर रात तक प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह प्रेम और भाईचारे की खुशबू बिखेरता रहा। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंची समाजसेवी पूजा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, पूर्व मेयर गौरव गोयल, भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा व उनकी पत्नी समाजसेविका ज्योति मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान समाजसेवी पूजा गुप्ता ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और ये रंग जीवन में खुशबू भरने का काम करते हैं, इसलिए हम सभी को तेज रंगों से बचना चाहिए। आपसी सदभाव का परिचय देते हुए प्रेम की होली खेलनी चाहिए। बिना दूसरे की मर्जी के उसके ऊपर रंग नहीं डालना चाहिए। प्रेस क्लब ने होली मिलन समारोह के जरिए जो प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया है वह सभी के लिए एक अच्छा संदेश है। दर्जाप्राप्त राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी व शोभाराम प्रजापति ने कहा कि होली और ईद मिलन जैसे समारोह समाज में एकता और भाईचारे का पैगाम देते हैं। ऐसे कार्यक्रमों में उनका सहयोग हमेशा बना रहेगा।

विधायक वीरेंद्र जाती, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता, राज्य आंदोलनकारी समाजसेवी भावना पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि होली मिलन समारोह के माध्यम से प्रेस क्लब रुड़की ने समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया है। ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी, भाजपा नेता रचित अग्रवाल, भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी, समाजसेवी प्रमोद जौहर, डॉ० मेघराज सिंह, सौरभ सिंघल, शिक्षक नेता प्रदीप त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन, प्रणय प्रताप सिंह, डॉ० सौरभ गुप्ता, अभिषेक चंद्रा, समाजसेविका नीलम चौधरी ने भी समारोह को सराहनीय बताते हुए प्रेम और भाईचारे से होली खेलने का संदेश दिया। प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का पटका पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष सक्सेना एवं दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विकास त्यागी, अवनीश शर्मा, नरेश यादव, प्रदीप गोयल, संदीप गोयल, केतन भारद्वाज, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष रियाज कुरैशी, महासचिव अश्विनी उपाध्याय, कोषाध्यक्ष विनित त्यागी, सचिव नितिन कश्यप, डायरेक्टर दीपक अरोड़ा, अंकित त्यागी, बबलू सैनी, अभिषेक शर्मा, टीना शर्मा, योगराज पाल, इमरान देशभक्त, अमित सैनी, मिक्की जैदी, मनोज जुयाल, राजकुमार, गौरव वत्स, राहुल सक्सेना, विकास भाटिया, सुमित सैनी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
[banner id="7349"]



