उत्तराखंड

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह की जयंती पर शत शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शुभम गिरी ने स्वर्गीय चंद्रशेखर जी को याद करते हुए कहा कि वे भारतीय राजनीति के एक ऐसे मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने हमेशा गरीब, किसान और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक रहा है। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर यादव कहा कि स्वर्गीय चंद्रशेखर जी ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज उनके विचार और आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

श्री साजिद अंसारी कहा कि स्व. चंद्रशेखर सिंह ने देश की राजनीति में सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल कायम की। उन्होंने हमेशा आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखा और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर यादव, समाजवादी पार्टी युवा जनसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आशीष यादव, समाजवादी पार्टी हरिद्वार के जिला अध्यक्ष श्री साजिद अंसारी दिलशाद अब्बासी जाफर प्रधान कार्यालय प्रभारी रईस अंसारी,आस्तिक यादव, कयूम अंसारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित की।

Related Articles

Back to top button