उत्तराखंड

आपरेशन कालनेमि के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने पकड़े 18 ढोंगी बाबा

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। आपरेशन कालनेमि के तहत कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने 18 ढोंगी बाबाजीओं को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को भ्रमित कर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ और ठगी करते थे।

सभी के खिलाफ धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को साधु संतों का वेश धारण कर धर्म की आड में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करते हुए धोखाधडी करने वाले छदम् वेश धारियों के विरूद्व कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन मेें नगर कोतवाल प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम साधु-संतो के भेष में घूम रहे 18 ढोंगी बाबाओं को अन्तर्गत धारा-172(2) बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Back to top button