उत्तराखंड

मंत्रियों का भव्य स्वागत, विकास और कुंभ को लेकर बड़ा संदेश

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। वेद मंदिर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी और शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हुआ, जिसमें क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख, प्रधान और जिला पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को “तराशा हुआ हीरा” बताते हुए कहा कि वे नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी युवा होने के बावजूद दूरदर्शी सोच रखते हैं और अब तक किसी विवाद में नहीं रहे हैं। चौधरी ने यह भी कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद की विधानसभा में अनुपस्थिति से क्षेत्रीय विकास प्रभावित हुआ है, इसलिए आगामी चुनाव में उन्हें भारी मतों से जीताकर पुनः सदन में भेजना आवश्यक है। वहीं, शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आगामी कुंभ मेले को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के विजन को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

इस अवसर पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भरत सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत क्षेत्रों में व्यापक विकास कार्य होंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों की समस्याओं को समय रहते अवगत कराएं, ताकि उनका त्वरित समाधान किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल और सुनील सैनी ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील पवार, विवेक चौहान, राकेश सैनी, विक्रम चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह और सुभाष वर्मा, उपाध्यक्ष अमित चौहान, पूर्व चेयरमैन मानवेंद्र चौधरी और बिजेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप, संजय सरदार, बृजमोहन पोखरियाल, वरिष्ठ नेता साधुराम चौहान, राव काले खान, कविंद्र चौधरी, बालम सिंह नेगी विभिन्न ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button