हरिद्वार में बनेगें बासमती राइस उत्पादन क्लसटर: मुख्य विकास अधिकारी

कलयुग दर्शन (24×7)
विजय कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। जिले में बासमती धान की क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।पहले चरण में 100 एकड़ क्षेत्र में 100 किसानों का चयन किया गया है। बहादराबाद और भगवानपुर विकासखंड में 50-50 एकड़ के दो क्लस्टर बनाए गए हैं, जिनमें महिला लाभार्थियों, किसानों और गुजर समुदाय को शामिल किया गया है।

बासमती धान को “फॉर्म टू टेबल” मॉडल के तहत पूरी वैल्यू चेन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए विकास भवन में आयोजित बैठक में वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने उत्पादन तकनीक, नर्सरी प्रबंधन और रोग नियंत्रण की जानकारी दी। सीडीओ ने बताया कि योजना को मिशन मोड में लागू कर ब्रांडिंग, पैकेजिंग और निर्यात पर भी काम किया जाएगा, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिल सके और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें।



