उत्तराखंड

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के आवास पहुंच कर दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री धामी समेत भाजपा के दिग्गज नेता रहे मौजूद

सादगी, ईमानदारी और विकास की राजनीति के प्रतीक थे भुवन चंद खंडूरी

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन देहरादून स्थित स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के आवास पहुंचकर उन्होंने दिवंगत नेता भुवन चंद्र खंडूरी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने खंडूरी के सार्वजनिक जीवन, सादगी और उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भाजपा का वरिष्ठ और प्रेरणादायी नेता बताया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी, कई वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

नेताओं ने खंडूरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धेय खंडूरी जी ने संगठन की विचारधारा और राष्ट्र प्रथम के संकल्प को सदैव अपने जीवन में आत्मसात किया। उनका अनुशासित नेतृत्व, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता तथा जनसेवा के प्रति समर्पण संगठन के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि भुवन चंद खंडूरी ने अपने राजनीतिक जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और विकास की राजनीति को नई पहचान दी। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button