उत्तराखंड

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने स्कूटी से शराब की तस्करी करते दबोचा

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने स्कूटी से अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी शराब माल्टा के 52 टैट्रा पैक बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने अवैध रूप मादक पदार्थो का धंधा करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदेशों के अनुपालन के लिए थाना कोतवाली स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

शुक्रवार को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम ने रेगुलेटर पुल के किनारे बाल्मीकि बस्ती को जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार सौरभ पुत्र ओमप्रकाश निवासी नया घाट पहाड़ी बाजार कनखल को शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज कर चालान करने के साथ शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया है।

Related Articles

Back to top button