समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव का भव्य स्वागत

कलयुग दर्शन (24×7)
विजय कुमार (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता चंद्रशेखर यादव के आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हनी फैसल, विधायक रामअवतार सैनी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दीपक सैनी, पार्टी प्रवक्ता अखलाक पप्पू, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बी.के. कश्यप, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष महमूद कस्सार, अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव नमन कुमार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह, रहीश कस्सार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



