उत्तराखंड

सपा ने मूल निवास और ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की मांग उठाई

कलयुग दर्शन (24×7)

विनय कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। शहर समाजवादी पार्टी कार्यालय हरिद्वार पर समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाजवादी पार्टी के गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक में समाजवादी पार्टी के संगठन को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर सत्यनारायण सचान व समाजवादी उत्तराखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि हम उत्तराखंड सरकार से मांग करते हैं कि उत्तराखंड में मूल निवास और स्थाई निवास प्रमाण पत्र की वीसंगतियों को अति शीघ्र दूर किया जाए।

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव व समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने संयुक्त बयान में कहा कि हम उत्तराखंड सरकार से मांग करते हैं की ओबीसी समाज को आरक्षण उत्तराखंड में 14% से बढ़कर 27% किया जाए क्योंकि उत्तराखंड राज्य में क्षेत्र के हिसाब से भी कुछ स्थानों पर ओबीसी का आरक्षण लागू किया गया है। जिस कारण ओबीसी वर्ग को संविधान से प्राप्त आरक्षण का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है कार्यक्रम में श्रम सभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव समाजवादी युव जनसभा सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षांत शर्मा युवा जनसभा सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश उपाध्याय आस्तिक यादव रिंकू बंटी पवन कुमार शिबू कुमार आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button