उत्तराखंड

कांवड़ मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, पंतद्वीप पार्किंग में अव्यवस्थाओं पर ₹1 लाख जुर्माना

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बैरागी कैंप, दक्ष द्वीप और पंतद्वीप पार्किंग का निरीक्षण किया। डीएम ने सफाई, पेयजल, शौचालय, हाईमास्ट लाइट एवं अन्य व्यवस्थाएं 25 जुलाई तक हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए। पंतद्वीप पार्किंग में गंदगी और अतिक्रमण मिलने पर संबंधित ठेकेदार पर ₹1 लाख जुर्माना लगाने तथा अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही सिंचाई विभाग के उप राजस्व अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने अतिक्रमण हटाने के लिए एसपी ट्रैफिक निशा यादव और एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह, उप मेला अधिकारी (कुंभ) मंजीत सिंह, सीपीयू प्रभारी हितेश, ट्रैफिक इंचार्ज संदीप, अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश मेहरा, जल निगम के राजेश गुप्ता, जल संस्थान के विपिन चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button