उत्तराखंड

डॉ. शाजिया नाज को दर्शन शास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर किया सम्मानित

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। समाजसेविका एवं अधिवक्ता डॉ. शाजिया नाज को अलीगढ़ में अमेरिका की एक संस्था द्वारा दर्शन शास्त्र के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान किए जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निकटवर्ती रामपुर निवासी इमरान देशभक्त ने डॉ. शाजिया नाज का स्वागत करते हुए कहा कि वह समाजसेवा और राजनीति के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखती हैं। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. शाजिया नाज लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने का कार्य कर रही हैं।

इमरान देशभक्त ने कहा कि डॉ. शाजिया नाज द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान और शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने इसे समाजहित में सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. शाजिया नाज की माता एवं पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष स्वर्गीय जीनत नाज भी गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती थीं। आज उनकी बेटी भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। उन्होंने डॉ. शाजिया नाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मोहम्मद मुर्तजा, मोहतशीम गौड़, मोहम्मद प्रवेज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button