कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया। उक्त के क्रम में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय श्री शांतनु पराशर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत टीमों का गठन किया गया। गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त आदेश के क्रम मे दिनांक 12.06.2024 मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त गुलाम जाबिर पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला सराय फतेहगज थाना फतेहगज जनपद बरेली उत्तर प्रदेश को अम्बेडकर पार्क मौ0 कडच्छ से 101 ग्राम अवैध स्मैक व अवैध स्मैक विक्रय से प्राप्त 150 रूपए नगद व इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 515/2024 धारा 8/21 NDPS एक्ट में पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा।
नाम गिरफ्तार अभियुक्त:-
1. गुलाम जाबिर पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला सराय फतेहगज थाना फतेहगज उत्तर प्रदेश
बरामदगी:-
1. 101 ग्राम अवैध स्मैक
2. इलेक्ट्रॉनिक तराजू
3. 150 रूपए नगद
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार
2. उप निरीक्षक विकास रावत
3- का01449 दीपक चौहान
4- का01312 रणवीर सिंह
ANTF टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट
2. उप निरीक्षक रंजीत तोमर
3. हे0का0 सुनील
4. हे0का0 राजवर्धन
5. हे0का0 मुकेश
6. का0 सत्येंद्र
[banner id="7349"]