उत्तराखंडदुखदप्रशासन

लोहाघाट: 5 वर्ष की मासूम से दुष्कर्म करने वाला कलयुगी दादा गिरफ्तार, आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज

कलयुगी सगे चचेरे दादा ने पांच साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, मुकदमा दर्ज

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

चंपावत जिले के लोहाघाट के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करती घटना सामने आ रही है। जहा रिश्ते के दादा ने अपनी 5 वर्षीय मासूम पोती के साथ दुष्कर्म किया है। मासूम के द्वारा अपनी मां को जब अपने चचेरे दादा की इन काली करतूत के बारे मे बताया तो मां के पैर तले जमीन खिसक गई।

रविवार को मासूम की मां लोहाघाट थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

सोमवार को लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ 65 बी (बी एन एस) व 5/6 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एसएचओ ने बताया मामले की जांच पंचेश्वर कोतवाली की एसआई पिंकी धामी के द्वारा की जा रही है। एसएचओ ने बताया आरोपी के द्वारा इस घटना को जून व जुलाई के बीच अंजाम दिया गया था। उन्होनें बताया भारतीय न्याय संहिता के तहत यह लोहाघाट थाने में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है।

एसएचओ ने कहा आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया जब मासूम की मां ने आरोपी की पत्नी को इस घटना के बारे में जानकारी दी तो आरोपी की पत्नी के द्वारा मासूम की मां के साथ मारपीट की गई जिस पर पुलिस ने आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button