उत्तराखंडदुखददुर्घटनाप्रशासन

रुड़की क्षेत्र में भारी बारिश का कहर, मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत, 9 व्यक्ति घायल

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल तथा एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि उपचार मे किसी भी तरह की कोई कमी न हो। अति विरष्टि के कारण मकान की छत गिर जाने से आस मुहम्मद (आयु 10 वर्ष) निवासी भौरी ढेरा तथा नगमा (आयु 8 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जिलाधिकारी व एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने घायलों का हाल चाल जाना।

सिटी कन्ट्रोल रुम द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम भौरी डेरा शान्तरशाह मे बारिश होने के कारण एक मकान गिर गया है, जिसमे कुछ लोग दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष नरेश राठौड़, प्रभारी चौकी शान्तरशाह उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार मय चेतक कर्म0गण व अन्य पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर राहत बचाव का कार्य किया गया। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़, व उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार व चेतक कर्म0गण द्वारा स्थानिय गांव के लोगो के साथ मिलकर मलवा हटाते हुये घायलों को निकालकर अपने निजी वाहनों से नजदीकी अस्पताल पहुचाया गया, जो उपचाराधीन है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है, जिनके द्वारा स्थानीय लोगो के साथ राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है।

मृत्यु:-
1- आस मौहम्मद पुत्र मुजम्मिल उम्र- 10 वर्ष नि0 भौरी डेरा शान्तरशाह थाना बहादराबाद हरिद्वार
2- नगमा पुत्री इल्फात उम्र- 08 वर्ष नि0 मुस्तफाबाद शान्तरशाह थाना बहादराबाद हरिद्वार

घायल:-
1- तहश्वनी पत्नी मौहब्बत उम्र- 59 वर्ष नि0 भौरी डेरा शान्तरशाह थाना बहादराबाद हरिद्वार
2- मानी पत्नी इल्ताफ उम्र- 42 वर्ष नि0 भौरी डेरा शान्तरशाह थाना बहादराबाद हरिद्वार
3- ताहिर पुत्र गुलाम मौहम्मद उम्र- 65 वर्ष नि0 बिजौली थाना मंगलौर हरिद्वार
4- दानिश पुत्र ताहिर उम्र- 19 वर्ष नि0 बिजौली मंगलौर हरिद्वार
5- मनतसा पुत्री मुज्जमिल उम्र- 14 वर्ष नि0 भौरी डेरा शान्तरशाह थाना बहादराबाद हरिद्वार
6- शरफराज पुत्र इल्ताफ उम्र- 06 वर्ष नि0 मुस्तफाबाद शान्तरशाह थाना बहादराबाद हरिद्वार
7- फहरा पुत्री नामालूम उम्र- 12 वर्ष नि0 रनसुरा हरिद्वार
8- सोफिया पुत्री फुरकान उम्र- 12 वर्ष नि0 रनसुरा हरिद्वार
9- इमराना पत्नी इल्ताफ उम्र- 40 वर्ष नि0 मुस्तफाबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button