थाना चिलकाना पुलिस की बाईक सवार हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड किया गिरफ्तार
कलयुग दर्शन (24×7)
नीरज धीमान (सहारनपुर देहात प्रभारी)
सहारनपुर। फिरोजाबाद की और जाने वाले रास्ते पर थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार अपनी पुलिस टीम सहित भिड़े बाईक सवार हिस्ट्रीशीटर/बदमाश से बदमाश पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल। गिरफ्तार बदमाश को कराया अस्पताल में भर्ती।जिसके पास मौके से अवैध असलहा एवम बिना नम्बर प्लेट लगी बाईक हुई बरामद। आपको बता दें, कि थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ आज सुल्तानपुर से फिरोजाबाद की और जाने वाले मार्ग पर चैकिंग कर रहे थे, कि अचानक तभी सुल्तानपुर से फिरोजाबाद की तरफ एक बिना नम्बर प्लेट की स्पलेण्डर मोटर साइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया, तो मोटर साइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति दाहिने तरफ खेतो में जाने वाली चकरोड की तरफ एक दम मुडा और पुलिस पार्टी पर जान मारने की नीयत से फायरिंग करके तेज गति से मोटर साइकिल लेकर चकरोड की और भागा, कुछ ही दूर आगे जाकर दाहिने तरफ टयूवेल के पास मोटर साइकिल अनियन्त्रित होकर फिसल कर गिर गयी।

उक्त बदमाश गन्ने के खेत की तरफ भागा तथा खेत में पेडो की आड लेकर पुलिस टीम पर फिर से जान से मारने की नीयत से फायरिग कर दी। पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल/ गिरफ्तार अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान एजाज पुत्र बाबू निवासी ग्राम दुमझेडा के रूप में हुई। पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से 1 अवैध देशी तमंचा, 2 जिन्दा/ 2 खोखा कारतूस एवम बिना नम्बर प्लेट की एक स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद। गिरफ्तार बदमाश एजाज उपरोक्त थाना चिलकाना का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं, जिस पर जनपद सहारनपुर के अलग-अलग थानों पर हत्या, लूट, डकैती, 307 भादवि व एनडीपीएस एक्ट आदि के तहत संगीन धाराओं में लगभग 03 दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।



