उत्तराखंड

आखिर कब होगा समस्या का समाधान, नाली का गंदा पानी गिर रहा मां गंगा में

नदीम सलमानी (संपादक)

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। हर की पौड़ी क्षेत्र में कुशा घाट पर मां गंगा में गली नाली का गंदा पानी जा रहा है। जिसके चलते मां गंगा की पवित्रता एवं प्रतिष्ठा खराब हो रही है। इस समस्या पर मां गंगा में डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है। पुरोहित समाज ने कई बार इस समस्या को लेकर नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को कुशा घाट पर होने वाली समस्या से अवगत कराया। किंतु नगर निगम के संबंधित अधिकारी इस समस्या का कोई समाधान नहीं कर रहे हैं। इसके चलते तीर्थ पुरोहितों एवं दुकानदारों को शर्मिंदगी का सामना करना पड रहा है। मां गंगा में डुबकी लगाने आए श्रद्धालु खड़े होकर मां गंगा में गिर रहे नाली के गंदे पानी की निंदा करते हैं। आखिर कब होगा इस समस्या का समाधान।

 

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button