आधुनिक जापानी मशीनों से आंखों का इलाज कर रही हैं डॉ. सफीना तबस्सुम, मरीजों को मिल रही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं
गोल्ड मेडलिस्ट नेत्र सर्जन डॉ. सफीना तबस्सुम आई पॉइंट हॉस्पिटल में दे रही हैं सेवाएं, आयुष्मान कार्ड से भी होता है निःशुल्क उपचार

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के लिए यह गौरव की बात है कि यहां की बेटी डॉ. सफीना तबस्सुम (एमबीबीएस, एमएस), गोल्ड मेडलिस्ट नेत्र सर्जन, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के माध्यम से लोगों को बेहतर नेत्र उपचार उपलब्ध करा रही हैं। उनके प्रयासों से आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल रही हैं। डॉ. सफीना तबस्सुम ने बताया कि आई पॉइंट हॉस्पिटल में आधुनिक जापानी मशीनों के माध्यम से आंखों की विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार किया जाता है। अस्पताल में टॉपिकल फैको तकनीक से मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता है, जिसमें बिना पट्टी और बिना टांके के सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा कंप्यूटराइज्ड चश्मे की जांच, आंखों के पर्दे की जांच एवं उपचार, काला मोतिया (ग्लूकोमा) की जांच और इलाज, पड़वाल का ऑपरेशन, नासूर का उपचार, नाखूने का ऑपरेशन सहित अन्य नेत्र संबंधी रोगों का इलाज भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वह सीआरपीएफ, नई दिल्ली, ईएसआई हॉस्पिटल, नई दिल्ली, डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, नई दिल्ली तथा महावीर इंटरनेशनल हॉस्पिटल, नई दिल्ली में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में वह आई पॉइंट हॉस्पिटल, अयोध्या पुरम, प्रांकुर हॉस्पिटल के निकट, महीपुरा, देहरादून रोड, सहारनपुर में मरीजों को अपनी सेवाएं दे रही हैं।

आयुष्मान कार्ड धारकों को निःशुल्क इलाज की सुविधा
डॉ. सफीना तबस्सुम ने बताया कि अस्पताल में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र आयुष्मान कार्ड धारकों को योजना के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जाती है। आयुष्मान कार्ड धारक अस्पताल पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
निःशुल्क नेत्र जांच शिविरों का भी आयोजन
आई पॉइंट हॉस्पिटल की ओर से जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में समय-समय पर नेत्र जांच शिविरों का आयोजन भी किया जाता है। इन शिविरों में 20 रुपये के पंजीकरण शुल्क पर लोग अपनी आंखों की जांच कराकर नेत्र संबंधी समस्याओं के लिए चिकित्सकीय परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अस्पताल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है।



