उत्तर प्रदेश

हर वर्ग समाज एकता फाउंडेशन ने जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। हर वर्ग समाज एकता फाउंडेशन (सहारनपुर ट्रस्ट) की ओर से सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना के तहत जिला अस्पताल सहारनपुर में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीबी वार्ड, आइसोलेशन वार्ड और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए। सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई। यह सेवा कार्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकीन अल्वी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार कोरी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव गुफरान मलिक, जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष इजहार अब्बासी, महानगर अध्यक्ष हैदर अंसारी, महफूज आलम, डॉ. कुर्बान, वेदपाल और शोएब सहित फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और बीमार लोगों की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहायता करना ही फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम में फाउंडेशन के अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button