सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली
भ्रष्टाचार, पेपर लीक और अंकिता भंडारी को न्याय न मिलने पर भाजपा सरकार को घेरा

कलयुग दर्शन (24×7)
आशु (संवाददाता)
हरिद्वार। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में रविवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। आर्य नगर चौक से शुरू होकर हरकी पैड़ी तक पहुंची रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। रैली के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। कुंभ से जुड़े विकास कार्यों में भी अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि अधिकारी सरकार के मंत्रियों की बात तक नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है और भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। रोजगार की तलाश में युवा भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के बजाय उन्हें लगातार निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और तरुण व्यास ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। इस मामले को लेकर जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार से जवाब मांग रही है और आगामी चुनाव में उसे सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। बाइक रैली में दिव्यांश अग्रवाल, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, सुनील कुमार, अकरम अंसारी, मयंक सिंह, विवेक भूषण विक्की, यश शर्मा, रमणीक सिंह, विकास चंद्रा, अमन कुमार, दीपक पांडे, लक्की महाजन, प्रतीक अरोड़ा, अंकित चुग, मोहित कुकरेजा, मनोज सैनी, बन्नी ठाकुर, मनीष चौहान, हिमांशु राजपूत, विवेक जकारिया, विशाल, उमेर, सोनी, नमन गोस्वामी, केशव अत्री, निखिल, सोनू, दीपू, संजय, शिब्बू, मनीष, मनकू, नवीन, पंकज, संदीप, लोकेश भारद्वाज, मनदीप, अमन, भोलू, नकुल, अंकित, मंगू, रोहित, आशीष, राधे, दीपक, गोपाल, जगदीश, दिव्यांश तेश्वर, प्रदीप गुप्ता, अनुज कुमार, सोनू शर्मा, अमित कुमार और राजेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



