2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया: अब्दुल वाहिद

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, महान समाज सुधारक एवं शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान देने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और संघर्षों को याद किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम बनाया और वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता और न्याय का रास्ता दिखाते हैं। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा प्रदेश सचिव रतन यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन सामाजिक समानता, महिला शिक्षा और मानवाधिकारों के लिए किए गए संघर्ष की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को शिक्षा और सम्मान का अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है।

वरिष्ठ का नेता कुलदीप सैनी एवं जिला उपाध्यक्ष किरणपाल राणा वारिस सपा नेता अब्दुल गफूर ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के कमजोर, पिछड़े और वंचित वर्गों को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए समर्पित किया। उन्होंने शिक्षा की अलख जगाकर सामाजिक परिवर्तन की नींव रखी। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में भाईचारे, समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय को मजबूत करें। इस मौके पर प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी राजकुमार प्रधान विशाल यादव हसीन कुरैशी जिंदा हसन अरविंद राणा मोहम्मद तारीख वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।



