उत्तर प्रदेश

53 लाख की स्मैक और 1.45 लाख रुपये नकद के साथ महिला गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 265 ग्राम अवैध स्मैक और 1 लाख 45 हजार 600 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 53 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजो के कब्रिस्तान स्थित तालाब के सामने चेकिंग के दौरान असमा उर्फ कल्लो पत्नी रियासत अली, निवासी साबरी का बाग, गली नंबर-2, थाना मंडी, सहारनपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना मंडी में मुकदमा अपराध संख्या 576/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकों की जांच कर रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button