श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित धरतीपुत्र श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, अंबाला रोड, सहारनपुर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष, विचारों और समाजवादी सिद्धांतों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष और समाजवादी विचारधारा हमेशा हम सभी को जनसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान ने कहा कि नेताजी का व्यक्तित्व और कृतित्व भारतीय राजनीति में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने समाज के हर वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। नेताजी का जीवन सादगी, संघर्ष और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। विधायक उमर अली खान ने कहा कि नेताजी ने किसानों, नौजवानों, गरीबों और आम जनता की आवाज बनकर राजनीति में एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का काम किया। उनके विचार और आदर्श समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

पूर्व विधायक माविया अली पूर्व मंत्री विनोद तेजियन ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी ने समाजवादी आंदोलन को नई दिशा और मजबूती प्रदान की। उन्होंने अपने संघर्ष और दूरदर्शी नेतृत्व से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई। नेताजी के बताए रास्ते पर चलकर समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय की स्थापना करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी को नमन करते हुए उनके बताए समाजवादी रास्ते पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा प्रदेश सचिव रतन यादव ब्लॉक प्रमुख ताहिर हसन फरहाद आलम अब्दुल गफूर ऋषभ त्यागी चौधरी अबू बकर किरण पाल राणा मुस्तकीम राणा कासिफ अल्वी प्रवक्ता कुलदीप सैनी एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी नागेंद्र राणा अर्जुन पंडित जमाल साबरी महेंद्र राकेश हसीन कुरैशी इरशाद सलमानी इमरान मलिक विशाल चौधरी रिजवान शाहिद मंसूरी जिन्दा आयरन राणा प्रदीप कुमार डॉ नरेश कश्यप हर्ष कश्यप रवि कश्यप वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे



