संत समाज ने दी सीएम योगी योगी आदित्यनाथ की माता को श्रद्धांजलि
त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थी माता सावित्री देवी: श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने शोक व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रवपुरी महाराज ने कहा कि माता सावित्री देवी त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थी। योगी आदित्यनाथ जैसे प्रखर संत और राजनेता को जन्म देने वाली माता सावित्री देवी का निधन केवल उनके परिवार ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी भारी क्षति है। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि देश के सबसे बड़े प्रांत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मां होने के बावजूद माता सावित्री देवी ने एक सामान्य महिला के रूप में अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन किया। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। आचार्य प्रमोद कृष्णम् महाराज ने कहा कि माता सावित्री देवी दिव्य आत्मा थी।

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होने के साथ संत समाज के प्रेरणास्रोत भी हैं। उनकी माता के निधन से संत समाज में भी शोक की लहर है। बाबा रामदेव, स्वामी चिदविलासानंद, स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, आचार्य बालकृष्ण, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी, साध्वी तुलसी माता, बाबा हठयोगी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, श्रीमहंत रामरतन गिरी, स्वामी प्रबोधानंद गिरी, स्वामी सत्यश्रेयानंद गिरी, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत बलवंत सिंह, स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती सहित तमाम संतों महंतों ने दिवंगत सावित्री माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।



