उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से लिया आशीर्वाद, कुंभ आयोजन पर की चर्चा

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ मेले के सफल, सुव्यवस्थित और दिव्य-भव्य आयोजन को लेकर भी शंकराचार्य जी से चर्चा की। उन्होंने कुंभ मेले की तैयारियों और आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button