उत्तराखंड

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

रजत कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में रुड़की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को मुखबिर की सूचना पर रुड़की बस अड्डे से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार, रुड़की कोतवाली क्षेत्र के आकाशदीप निवासी एक युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शक्ति विहार कॉलोनी, पाडली गुर्जर निवासी धर्मेंद्र पुत्र सुरेंद्र ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अंशु चौधरी को सौंपी गई। एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रुड़की ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। टीम ने 21 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर रुड़की बस अड्डे से धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपित का चालान कर दिया।

Related Articles

Back to top button