ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश मित्तल (संवाददाता)
हरिद्वार। वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाकर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते मिले चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। इनमें कल्लू पुत्र हरिराम निवासी ग्राम पूरणपुर, रानीपुर, सिद्धार्थ पुत्र रामपाल सिंह निवासी अशोक वाटिका, सलेमपुर महदूद, नरवीर सिंह पुत्र कृष्ण निवासी ग्राम ढका उदरनपुर, थाना तिलहर, शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी खाटूश्याम प्रॉपर्टी, अशोक वाटिका, सलेमपुर तथा गुड्डू राम पुत्र रामस्वरूप निवासी निर्मल बस्ती, शिवालिक नगर शामिल हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।




