उत्तराखंड

दिवाकर भट्ट की प्रथम पुण्यतिथि पर UKD कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ‘फील्ड मार्शल’ स्व. दिवाकर भट्ट की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को ऋषिकुल स्थित यूकेडी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। प्रातः 11 बजे आयोजित सभा में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. दिवाकर भट्ट के राज्य निर्माण आंदोलन में दिए गए योगदान और जनहित के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उनके विचार और संघर्ष कार्यकर्ताओं को हमेशा उत्तराखंड के हितों की रक्षा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। श्रद्धांजलि देने वालों में जसवंत सिंह बिष्ट, सरिता पुरोहित, जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह (योगी), कल्पेश पांडेय, महानगर अध्यक्ष सागर कुमार, महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष तुषार चौधरी, राहुल रतूड़ी, प्रदेश मीडिया सचिव महावीर गुसाईं एवं केंद्रीय महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ संदीप अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button