मेयर अनीता अग्रवाल के जन्मदिन पर उमड़े शुभचिंतक, नगर को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प
केक काटकर दी बधाई, स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को बांटी गईं निशुल्क दवाइयां

कलयुग दर्शन (24×7)
आशु (संवाददाता)
रुड़की। मेयर अनीता देवी अग्रवाल का जन्मदिन सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शुभचिंतकों, भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त स्मृता परमार, युवा नेता सौरभ सैनी, पार्षद शिवम अग्रवाल, डॉ. नवनीत शर्मा, मनोज कुमार, चंद्र चारु, चांदनी, संजीव राय उर्फ टोनी, सूरज नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी, अरविंद गौतम, सुभाष सरीन, सावित्री मंगला, नवनीत कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी, पंकज नंदा, इमरान देशभक्त और रीना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के विकास के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। रुड़की को सुंदर और स्वच्छ बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। अंत में मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने सभी अतिथियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।



