उत्तराखंड

संविधान दिवस पर डीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान के मूल आदर्शों और मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। यह दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल्यों को अपने जीवन और कार्य व्यवहार में अपनाना प्रत्येक नागरिक, विशेषकर सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दायित्व है।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता सहित जिला कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button