लोकबंधु राजनारायण की जयंती, पर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। समाजवादी आंदोलन के पुरोधा, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर समाजवादी चिंतक लोकबंधु राजनारायण की जयंती के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय अंबाला रोड, सहारनपुर पर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों, विचारों एवं समाजवादी सिद्धांतों को याद किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण जी ने अपना संपूर्ण जीवन लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों, मजदूरों और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष और विचारधारा आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा लोकबंधु राजनारायण जी ने हमेशा अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सामाजिक समानता और न्याय की स्थापना की जा सकती है।

प्रदेश सचिव रतन सिंह यादव एवं जिला उपाध्यक्ष किरणपाल राणा ने कहा कि राजनारायण जी का जीवन पिछड़ों, दलितों, गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक है। समाजवादी आंदोलन में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल गफूर एवं प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण जी ने अपने संघर्ष और विचारों से देश की राजनीति को नई दिशा दी। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनने की प्रेरणा देता रहेगा। इस मौके पर महानगर विधानसभा अध्यक्ष कासिफ अल्वी धर्मवीर यादव हसीन कुरैशी जमाल साबरी अब्दुल गफ्फार नदीम कुरैशी चौधरी जुमला सिंह वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।



