उत्तराखंड

रुड़की में खुला तुर्कमान नाहरी रेस्टोरेंट, डॉ. नैयर काजमी ने किया उद्घाटन

कलयुग दर्शन (24×7)

सोहन लाल (संवाददाता)

रुड़की। पुरानी दिल्ली की मशहूर नाहरी और पाये का जायका अब रुड़कीवासियों को भी मिलेगा। सत्ती मोहल्ला में बादशाह होटल के पास खुले तुर्कमान नाहरी रेस्टोरेंट का एआईएमआईएम (मजलिस) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नैयर काजमी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। डॉ. नैयर काजमी ने रेस्टोरेंट संचालक नदीम हमीद को नए कारोबार की शुरुआत पर मुबारकबाद देते हुए कारोबार की तरक्की की कामना की। उद्घाटन के अवसर पर लोगों को मुफ्त नाहरी खिलाई गई। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पुरानी दिल्ली के खास जायके का स्वाद चखा। डॉ. काजमी ने भी नाहरी की तारीफ की।

तीन तरह की नाहरी मिलेगी
संचालक नदीम हमीद ने बताया कि रेस्टोरेंट में सादी नाहरी 120 रुपये, नल्ली नाहरी 150 रुपये और बोन नाहरी 140 रुपये में उपलब्ध होगी। इसके साथ गर्मागर्म मुलायम रोटियां भी परोसी जाएंगी। ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग फैमिली सेक्शन और मिनरल वाटर की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर शहर काजी निजामुद्दीन, हाजी शकील अहमद ने नाहरी के स्वाद, मुलायम रोटी और बेहतर सर्विस की सराहना की। कार्यक्रम में मोहम्मद आजम, मोहम्मद शहजाद खान, मोहम्मद हमास, मोईन, जहांगीर, हाजी इनाम, मोहम्मद आलम, जीशान, मोहम्मद हारून, सलमान, उमर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने रेस्टोरेंट संचालक को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button