पूर्व मेयर गौरव गोयल ने छात्राओं को वितरित की निशुल्क पाठ्य सामग्री

कलयुग दर्शन (24×7)
आशु (संवाददाता)
रुड़की। सिविल लाइंस स्थित मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सैकड़ों छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए शिक्षा का विशेष महत्व है। शिक्षा से न केवल व्यक्तित्व का विकास होता है, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर भी मिलते हैं। कार्यक्रम में पहुंचीं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए बेहतर शिक्षा प्राप्त करना जरूरी है। समाजसेवी शेखर सिंघल ने भी छात्राओं को पढ़ाई में आगे बढ़कर परिवार और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज की प्रधानाचार्य सीमा एम. कुमार ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पाठ्य सामग्री मिलने से छात्राओं का उत्साह बढ़ेगा और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधिका दीपिका चार्ली, सहायक अध्यापिका एस्तर आनंद, मीना डेनियल, सरिता दास, सोनिया सिंह, अनुष्का, नीलम, पूनम कन्खा, रीना, सुखबीर सिंह सोनी और लवी त्यागी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।



