उत्तराखंड

ढंडियानवाला गांव के आठ युवाओं का होमगार्ड भर्ती में चयन, गांव में खुशी की लहर

सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, अन्य युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के ढंडियानवाला गांव के आठ युवाओं ने होमगार्ड भर्ती में चयनित होकर गांव का नाम रोशन किया है। एक साथ आठ युवाओं की इस उपलब्धि से गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है। खास बात यह है कि सीमित आर्थिक संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इन युवाओं ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में लागू नकलविरोधी कानून और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता के प्रयासों से युवाओं का सरकारी भर्तियों के प्रति विश्वास बढ़ा है। चयनित युवाओं ने कहा कि निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था से मेहनती और योग्य अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। युवाओं ने बताया कि वर्ष 2021 में गांव के दो युवाओं को पहली बार सरकारी नौकरी मिली थी।

अब एक साथ आठ युवाओं का होमगार्ड भर्ती में चयन होना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश सरकार का आभार जताया। गांव के कई परिवार आज भी सीमित संसाधनों के बीच जीवनयापन कर रहे हैं, लेकिन इन युवाओं ने आर्थिक परिस्थितियों को अपनी सफलता के आड़े नहीं आने दिया। उनकी उपलब्धि गांव के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। होमगार्ड भर्ती में चयनित युवा: दीपक सिंह, बाबू सिंह, राहुल सिंह, रोहित कुमार, धर्मवीर, दीपक सिंह, गौरव एवं पवन।

Related Articles

Back to top button