आस्थाउत्तराखंड

उत्तराखंड: पौड़ी महोत्सव की दूसरी संध्या में प्रियंका महर का बॉलीवुड गढ़वाली कुमाऊनी शो ने मचाई धूम, लोक गायिका के गानों में जमकर झूमे दर्शक

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

उत्तराखंड। पौड़ी जिले व्यापार सभा द्वारा आयोजित पौड़ी महोत्सव की दूसरी संध्या में प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका महर की टीम द्वारा बॉलीवुड गढ़वाली कुमाऊनी शो का आयोजन रामलीला मैदान में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक भी रामलीला मैदान में इस शो को देखने के लिए पहुंचे।

इस दौरान प्रियंका महर के गानों पर दर्शक घूमते हुए नजर आए। आयोजित कार्यक्रम में बताओ मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी की मौजूदगी रही।

उन्होंने भी व्यापार सभा की इस पहल को सराहनीय बताया। कहा कि शहर में सर्दोत्सव कुछ वर्षों से नहीं हो पाया। बताया कि व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ संस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने के लिए व्यापार सभा द्वारा की गई यह पहल सराहनीय है।

उन्होंने शहर हित में इस प्रकार के आयोजनों का होना आवश्यक बताया। प्रियंका महर के गानों में इस दौरान युवा घूमते हुए नजर आए। तो वही पुलिस प्रशासन भी सामाजिक तत्वों से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ अलर्ट मोड पर इस दौरान नजर आया।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button