उत्तराखंडदुखददुर्घटना

सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, कार में सवार तीन लोग गंभीर घायल

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार। सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से एक कार के टकरा जाने के कारण कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे करीब नारसन खुर्द गांव के पास हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली बजरी भर रही थी। उसी दौरान दिल्ली से देहरादून जा रही एक कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई, जिसमें ड्राइवर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नारसन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को 108 के माध्यम से रूड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए दो लोगों को दिल्ली और एक को देहरादून रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button