उत्तराखंडप्रशासन

लक्सर के महतौली गांव में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने सुनी क्षेत्र के लोगों की समस्याएं

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

हरिद्वार। लक्सर के महतौली गांव में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना जनता दरबार मे जमीन कब्जा मुक्त कराने, राशन कार्ड बनवाये जाने, कच्ची शराब, पेंशन आदि सम्बंधित शिकायते आई जिनमे से अधिकतर शिकायतों का मौक़े पर ही निस्तारण किया गया। जनता दरबार मे गांव के लोगो ने श्मशान पर अतिक्रमण मारपीट, जमीन पर कब्जा, पानी की टंकी में लीकेज, घरों में पानी के कनेक्शन, गांव में अवैध कच्ची शराब, अवैध बिजली के कनेक्शन की शिकायते की जिस पर डीएम कर्मेन्द्र सिंह द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

इसके अलावा ग्रामीणों ने विकलांग और वृद्धा पेंशन आखों का इलाज, कानों की मशीन दिलाये जाने की डीएम से मांग की गई ग्रामीणों ने गांव में जर्जर आंगनबाड़ी की भी डीएम से शिकायत की। जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिये। आपको बता दे इस दौरान डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने यूसीसी के अन्तर्गत दी जाने वाली सेवाये को लेकर भी ग्रामीणों को महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी गई साथ ग्राम प्रधान पति और ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा यूसीसी के रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की वही जिलाधिकारी पंचायत सचिव के क्षेत्र मे होने की भी जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम लक्सर शौरभ असवाल, परियोजना अधिकारी वेध प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके सिंह, डीपीआरओ, अतुल प्रताप सिंह, सीओ नताशा सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान, मुकेश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button