उत्तराखंड में बनाए जाएंगे दस हजार सक्रिय कार्यकर्ता: नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
देहरादून। राष्ट्रीय लोकदल के देहरादून कार्यालय से पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत की अध्यक्षता में प्रारंभ किया सक्रिय सदस्यता अभियान। सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने देहरादून पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को गांव, बूथ,वार्ड से लेकर विधानसभा एवं लोकसभा के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्यता अभियान से जोड़ने के लिए संकल्पित किया।
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने बताया कि चौ नीरपाल सिंह के प्रभार में रालोद उत्तराखंड में तेजी से सदस्यता अभियान करने के लिए प्रतिबद्ध है, दल के सभी पदाधिकारी,जिला अध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ सम्मानित सदस्यों को सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए जिम्मेदारी दे दी गई हैं।
इस दौरान उत्तराखंड खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष जयकुमार सैनी,प्रदेश महासचिव संगठन अशोक चौधरी, महासचिव पविन्द्र, महासचिव चौ उदयवीर, महासचिव अनुपम खत्री, सचिव प्रमोद डोभाल, विनय शर्मा, आरती जैसवाल, जिला अध्यक्ष पछवादून सुशील मालिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुंदर सिंह, महानगर अध्यक्ष देहरादून महेंद्र सिंह बिष्ट, कार्यालय प्रभारी अभिनव त्यागी, हरेंद्र बलियान, संजय तितौरिया, दीपा थापा, कुसुम, पुष्पा देवी, प्रदीप कुमार, सरिता, सरीना, दीपक कुमार, पल्लवी आदि उपस्थित रहे।
[banner id="7349"]