उत्तराखंडराजनीति

भाजपा नेता विपिन शर्मा को बहादराबाद मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर राजकुमार मलिक की अध्यक्षता में स्वागत समारोह का किया आयोजन

मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर विपिन शर्मा का किया स्वागत

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश कुमार मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। भाजपा नेता विपिन शर्मा को बहादराबाद मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर जगजीतपुर बूथ संख्या 62 हनुमंतपुरम में बूथ अध्यक्ष राजकुमार मलिक की अध्यक्षता में विपिन शर्मा के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विपिन शर्मा का माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर सभी ने उनके मंडल अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर राजकुमार मलिक ने कहाकि विपिन कर्मठ, ईमानदार और बेदाग छवि के हैं।

जनता के प्रति इनका समर्पण व निष्ठा तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहाकि पार्टी के प्रति विपिन शर्मा की निष्ठा व समर्पण को देखते हुए ही इनका पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी हैं। अपने स्वागत समारोह से अविभूत विपिन शर्मा ने सभी का आभार जताया। कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें सौंपी ैहै उसका वह तन, मन, धन से पालन करेंगे और पार्टी हित में सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने स्वागत करने पर सभी का आभार जताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button