उत्तराखंड

उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद् की जनपदीय इकाई द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न, नवगतों को किया गया सम्मानित

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमीवाल (संवाददाता)

हरिद्वार। उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद् की जनपदीय इकाई द्वारा सोमवार को नगर में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवीन शैक्षिक सत्र में कार्यभार ग्रहण करने वाले प्रधानाचार्यों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिषद् के प्रदेश महामंत्री अवधेश कुमार कौशिक ने कहा कि एक प्रधानाचार्य को पाँच मुख्य लक्ष्यों के मध्य सामंजस्य स्थापित कर विद्यालय संचालन करना होता है, जो उसकी कार्यकुशलता को दर्शाता है। प्रांतीय संरक्षक आलोक कुमार गोयल ने कहा कि किसी भी स्तर पर प्रधानाचार्यों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनपदीय संरक्षक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने बताया कि इस सत्र में कार्यभार ग्रहण करने वाले प्रधानाचार्य संजय आर्य (श्री सत्य नारायण मंदिर इंटर कॉलेज, मखदूमपुर), सुनील कटारिया (म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, ज्वालापुर), राजेश आर्य (आर. एन. आई. इंटर कॉलेज, भगवानपुर), प्रदीप कुमार चौहान (गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज, बुग्गावाला) एवं रुद्रप्रयाग से स्थानांतरित होकर आए योगेंद्र कुमार चौहान (शाहपुर शीतला खेड़ा) सहित कई प्रधानाचार्यों का सम्मान किया गया।

परिषद् के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा एवं जिला महामंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन सदैव प्रधानाचार्यों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। संरक्षक समय सिंह सैनी ने संगठन के प्रति निष्ठा बनाए रखने पर बल दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार एवं कोषाध्यक्ष ओम सिंह सैनी ने सुझाव दिया कि प्रत्येक माह एक दिन निर्धारित कर सभी प्रधानाचार्य मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकत्र होकर अपनी समस्याओं को संगठित रूप में रखें, जिससे एकता का संदेश जाए।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी कैप्टन अजय कौशिक, जिला प्रवक्ता सुनील कटारिया, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, संयुक्त मंत्री जयप्रकाश, पुष्पा रानी, मार्गदर्शक ओ. पी. गोनियाल सहित अनेक पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया। समारोह में समय सिंह सैनी, सुदेश अरोड़ा, सत्यपाल सिंह, चंद्रप्रभा गुलेरिया, विराज सिंह, रवि सैनी, अरुण कुमार, सतीश पाल सिंह, रीनू सैनी, जितेंद्र कुमार नेगी, बलराम गुप्ता एवं राजेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button