उत्तराखंडप्रशासन

रिश्ते के भांजे ने नाबालिग मौसी को किया गर्भवती, दोनों फरार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

चंपावत। नाबालिग लड़की को गर्भवती करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्ते के भांजे ने नाबालिग मौसी का रेप किया। जिससे वो गर्भवती हो गई। नाबालिग मौसी के गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही दोनों घर से फरार हो गए हैं। उधर, नाबालिग लड़की के परिजनों ने पाटी थाने में आरोपी भांजे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

 

चंपावत के विकासखंड के पाटी थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि नाबालिग लड़की के परिजनों ने थाने में आकर चंपावत के एक युवक पर उनकी बेटी से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग चंपावत में अपने रिश्तेदारों के यहां पढ़ने के लिए गई थी। जहां पर उसके साथ युवक ने शारीरिक संबंध बना लिए।जिससे उनकी बेटी गर्भवती हो गई।

नाबालिग की बड़ी बहन का कहना है कि आरोपी भांजा लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म करता था। शक होने पर परिजनों ने नाबालिग का बीते दिनों स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जांच में नाबालिग लड़की के गर्भवती निकली। जब नाबालिग और भांजे को इसकी जानकारी मिली तो वो दोनों फरार हो गए। पाटी थानाध्यक्ष गोस्वामी ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच प्रभारी महिला सेल उपनिरीक्षक सुमन पंत को दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button