उत्तराखंडप्रशासन

उत्तरकाशी पुलिस ने पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का किया आयोजन, छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर, यातायात एवं नए आपराधिक कानून की दी जानकारी

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

उत्तरकाशी। गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लक्षेश्वर में अमर उजाला फाउण्डेशन के तत्वधान में आयोजित “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम में उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारियों द्वारा छात्र/छात्राओं को नशा, साइबर, यातायात का पाठ पढाने के साथ-साथ भारत के नये आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री प्रशांत कुमार द्वारा छात्रा/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव व साइबर क्राइम की व्यापक जानकारी देते हुये बताया गया कि नशा समाज के नाश की जड़ है। आजकल युवा नशे की चंगुल में फंसकर अपना जीवन व भविष्य बर्बाद कर दे रहे हैं।

हम सभी को एक स्वस्थ व सुखी जीवन यापन करने के लिए नशे से दूर रहना है, अपने आस-पास के समाज को भी जागरुक करना है। साइबर क्राइम भी वर्तमान परिदृश्य में दिनोदिन बढता जा रहा है, आये दिन साइबर ठग नये-नये तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर अपराध के प्रति सतर्कता बरतते हुये आज के डिजिटल जमाने में हमे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सावधानी बरतनी है।

अनजान कॉल, मैसेज व ईमेल पर किसी के बहकावे मे न आएं, साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें। इस दौरान उनके द्वारा छात्र/छात्राओं को भारत के तीन नये आपराधिक कानूनों यथा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई।

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक श्री राजेन्द्र नाथ द्वारा स्कूल छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति सचेत करते हुये नाबलिगों को वाहन न चलाने, दोपहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग, मो0सा0 पर त्रिपल राईडिंग न करने, ओवरस्पीड व बाईक स्टंटिग न करने आदि सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई।

महिला उ0नि0 श्रीमती गीता द्वारा छात्र/छात्राओं को महिला अपराधों की जानकारी देते हुये बताया गया कि भारत के नये आपराधिक कानूनों में महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान एवं सुविधाएं दी गयी हैं। सभी अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें, महिला सम्बन्धी अपराधों की जानकारी देते हुये उनके द्वारा छात्राओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप के फीचर गौरा शक्ति व डायल 112 की जानकारी दी गई।

इस दौरान उनके द्वारा छात्राओं को बाल मजदूरी, भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी व अन्य सामाजिक कुरीतियों की जानकारी दी गई।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button