उत्तराखंड

दक्ष प्रजापति महासभा उत्तराखंड ने मनाई राजा दक्ष प्रजापति जयन्ती

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। भेल सामुदायिक केन्द्र सेक्टर-4 में भगवान ब्रह्म जी के मानस पुत्र प्रजापति समाज के आराध्य महाराजा दक्ष प्रजापति जयन्ती समारोह का आयोजन दक्ष प्रजापति महासभा के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम प्रजापति ने एवं संचालन सन्दीप सिंहानिया प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भेल प्रजापति संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार प्रजापति, भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिला महामंत्री पवनदीप कुमार एवं सामुदायिक केंद्र के निर्वाचित सदस्य चिरंजीवी कुमार रहें।

दक्ष प्रजापति महासभा के संयोजक सन्दीप सिंहानिया ने बताया कि हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के दिन ही दक्ष जयन्ती के आयोजन के साथ दक्ष प्रजापति महासभा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। बीते माह सन्त मण्डल आश्रम की बैठक में सर्वसम्मति से आंशिक कोर कमेटी का गठन कर लिया गया था जिसका शीघ्र विस्तार कर दक्ष प्रजापति महासभा की कार्यकारिणी का गठन कर लिया जायेगा।

सीताराम प्रजापति ने बताया कि भगवान दक्ष प्रजापति जी के नाम पर यह संगठन बच्चे बच्चे की जुबान पर रहेगा एवं प्रजापति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। प्रवीण बरदिया जी के द्वारा दक्ष प्रजापति जी की कथा एवं सनातन धर्म में दक्ष जी की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। दिनेश प्रजापति ने कहा कि महासभा के द्वारा समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा में मदद के लिए नीति बनाई जानी चाहिए। पवनदीप ने कहा कि राजनीति में समाज को संगठित होकर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी रविन्द्र कुमार प्रजापति, भेल प्रजापति संस्था के महामंत्री रामलाल प्रजापति, प्रवीण बरदिया प्रजापति, हरपाल प्रजापति, पूरण प्रजापति, त्रिभुवन प्रजापति, गंगाप्रसाद प्रजापति, लाल सिंह प्रजापति, देवेन्द्र प्रजापति, शिवनेश गोला, रवि प्रजापति, रेखा प्रजापति, प्रकृति, चिराग प्रजापति, पिंकी प्रजापति, अर्चना प्रजापति, सुनिता प्रजापति इत्यादि शामिल रहें।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button