उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार के तहत मारपीट पर उतारू दो युवक हिरासत में

कलयुग दर्शन (24×7)

पारस कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने जमालपुर खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद कर रहे दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, जमालपुर खुर्द निवासी हितेश कुमार ने शिकायत की थी कि सुमित और मोहित नाम के दो युवक उन्हें धमकी दे रहे हैं। सूचना पर रानीपुर पुलिस की टीम जायसवाल ट्रांसपोर्ट कंपाउंड पहुंची, जहां दोनों युवक हितेश कुमार के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू थे।

पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक हंगामा करते रहे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों युवकों को धारा 170 बीएनएस के तहत हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम में कांस्टेबल गंभीर तोमर और कांस्टेबल सुमन डोभाल शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button