ट्रेन के जनरेटर से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, 960 लीटर डीजल बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नागल पुलिस ने ट्रेन के इंजन के जनरेटर से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को रेलवे रोड के पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला पुत्र मोबीन निवासी सरसावा, जोगिंद्र साहनी पुत्र कैलाश साहनी निवासी मोतिहारी बिहार, अवधेश साहनी पुत्र मदन साहनी निवासी मोतिहारी बिहार, फरमान पुत्र मोबीन निवासी सरसावा, दिलनवाज पुत्र मोहम्मद नवाब निवासी सहारनपुर और जुल्फान पुत्र अली हसन निवासी सरसावा के रूप में हुई है।

आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी (नंबर UP11DT8186) बरामद हुई, जिसमें 21 कैनों में 840 लीटर तथा दो कैनों में 120 लीटर डीजल भरा हुआ था। इसके अलावा तीन खाली कैन भी बरामद किए गए। कुल 960 लीटर डीजल बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना नागल में मुकदमा अपराध संख्या 344/26 धारा 317(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।



