उत्तराखंड

राजाजी टाइगर रिजर्व के सफारी गेट 15 नवंबर से खुलेंगे

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। पांच माह की बंदी के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। वन विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज स्थित रानीपुर सफारी गेट को भी तैयार कर दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी आभा रतूड़ी ने वनकर्मियों के साथ रावली, छिड़क, हरनौल और सफारी गेट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पर्यटक मार्ग को दुरुस्त कर लिया गया है। एनटीसीए की निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए पर्यटकों को सुरक्षित सफारी कराई जाएगी। न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में सफारी के दौरान पर्यटकों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button