उत्तराखंड

गौकशी के दो फरार आरोपियों के घर पुलिस ने कराई मुनादी

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। गौकशी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर भगवानपुर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए न्यायालय के आदेश पर उनके घरों पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा किए। शुक्रवार को पुलिस टीम ग्राम सिकरोड़ा पहुंची और ढोल-नगाड़ों के साथ सार्वजनिक मुनादी कराई। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इंतजार पुत्र जमशेद और कस्सवर उर्फ तसव्वर पुत्र मकसूद के घरों पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत न्यायालय द्वारा जारी उद्घोषणा आदेश चस्पा किए।

दोनों आरोपी ग्राम सिकरोड़ा के निवासी हैं और गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 218/2026 में वांछित हैं। पुलिस ने आरोपियों को निर्धारित समयावधि में न्यायालय में उपस्थित होने की हिदायत दी है। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button