उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बाइक रैली के बाद जन चौपाल आयोजित

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र के गांव सकरपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुरेश कश्यप और कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि वाजिद अली के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। इसके बाद जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद बाबर गाजी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। जन चौपाल में पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि मोहम्मद बाबर गाजी ने कहा कि पार्टी हमेशा वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, गरीबों, मजदूरों और किसानों की आवाज उठाती रही है। पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका हक, अधिकार और सम्मान दिलाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गरीबों और जरूरतमंदों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करने की अपील की। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि वाजिद अली ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता और जनता का विश्वास होता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद बाबर गाजी, जिलाध्यक्ष सुरेश कश्यप, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि वाजिद अली, संदीप, रविन्द्र, अय्यूब चौधरी, सोनू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button