हीरल ने भाई रुद्रांश के साथ हर्षोल्लास से मनाया भाई दूज का पर्व

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
सहारनपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हीरल ने अपने भाई रुद्रांश के साथ भाई दूज का त्योहार बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया। हीरल ने विधि-विधान से भाई रुद्रांश के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाई रुद्रांश ने भी अपनी बहन को स्नेह और उपहार देकर हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर दोनों भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और अपनत्व की सुंदर झलक देखने को मिली। परिवार में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह रहा। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही परिवार में खुशियां और आपसी प्रेम बढ़ाने का संदेश देता है। इस दौरान सभी ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं।



