थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा 01 शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध रूप से शराब तस्करी,बिक्री की रोकथाम व नशे के कारोबार में लिप्त शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना क़ुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 शराब तस्कर अभियुक्त तालिब पुत्र तसदुक निवासी खुशालपुर थाना शहसपुर देहरादून को मानकमऊ से गिरफ्तार किया गया।

कब्जे से 09 बोतल देशी शराब माल्टा रसीला मसालेदार हरियाणा मार्का बरामद हुई बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 523/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



