उत्तर प्रदेश

मिरासी समाज की एकता के लिए साझा मंच बनाने पर जोर

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। काफ़िला-ए-मीर के राष्ट्रीय कार्यालय में संगठन की गवर्निंग बॉडी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिरासी समाज की एकता, सामाजिक उत्थान, शिक्षा, रोजगार और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समाज के सभी संगठनों को एक साझा मंच पर लाकर संयुक्त रूप से कार्य करने पर जोर दिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए आपसी भाईचारा, एकजुटता और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इसके लिए जल्द ही मिरासी समाज के विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें समाज की समस्याओं, भविष्य की कार्ययोजना और साझा मंच के गठन पर चर्चा होगी। काफ़िला-ए-मीर की ओर से कहा गया कि आगामी बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संगठन की भावी योजनाओं और ठोस कदमों की घोषणा की जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संगठित करना है।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक मीर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद नसीम मीर, राष्ट्रीय चेयरमैन हाजी मोहम्मद वक्कास मीर, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट आरिफ मीर, आजेद कालेट मीर, इकराम गांधी मीर, महताब अली मीर, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मौलाना मुरसलीन काशमी मीर, उत्तर प्रदेश सचिव वारिस मीर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बिलाल मीर, शमशेर राय मीर, नईम मीर, कारी इस्माइल मीर, साजिद मीर, तौफीक मीर और उत्तराखंड प्रदेश सरपरस्त जाकिर मीर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन ने विश्वास जताया कि समाज के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी इस पहल में सहयोग करेंगे, ताकि एकजुट होकर समाज के विकास और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए कार्य किया जा सके।

Related Articles

Back to top button